स्वच्छ सर्वेक्षण 2025: मानसरोवर में सफाई मित्रों को दिया कचरा पृथक्करण का प्रशिक्षण
मानसरोवर के वार्ड 42 में पीआईयू द्वारा सफाई मित्रों को होम कंपोस्टिंग और सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार के प्रति जागरूक किया गया।

जयपुर के मानसरोवर स्थित सिटी प्रोफाइल लैंडकप पार्क में आयोजित जागरूकता अभियान के दौरान कचरा पृथक्करण के नियम समझते सफाई मित्र और पीआईयू टीम।
जोन मानसरोवर | वार्ड – 42
अभियान का आयोजन
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के अंतर्गत PIU द्वारा सिटी प्रोफाइल लैंडकप पार्क में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान सफ़ाई मित्रों को कचरा पृथक्करण एवं होम कंपोस्टिंग के महत्व के बारे में समझाया गया।
महत्वपूर्ण अपील
अभियान के दौरान पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए, "सभी से SUP (सिंगल यूज़ प्लास्टिक) का उपयोग बंद करने की अपील की गई।"
कचरा पृथक्करण हेतु मुख्य जानकारी
सफ़ाई मित्रों को इन चारों प्रकार के कचरे को अलग-अलग रखने और सही तरीके से निस्तारण करने की समझाइश की गई:
- 🟢 गीला कचरा – रसोई से निकलने वाला जैविक कचरा
- 🔵 सूखा कचरा – प्लास्टिक, कागज़, बोतल आदि
- 🟡 सेनेटरी वेस्ट – डायपर, पैड आदि
- ⚫ घरेलू हानिकारक कचरा – बल्ब, बैटरी, ई-वेस्ट आदि

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
