✕
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025: वार्ड 24 के हरनाथपुरा स्कूल में जागरूकता अभियान आयोजित
By Pratahkal Jaipur BureauPublished on
पीआईयू टीम ने विद्यार्थियों को 3R तकनीक, कचरा पृथक्करण और सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर स्वच्छता की शपथ दिलाई।

x
जयपुर के झोटवाड़ा जोन स्थित महात्मा गांधी सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों को गीला, सूखा और हानिकारक कचरा अलग करने का प्रशिक्षण देती पीआईयू टीम।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के अंतर्गत PIU टीम द्वारा वार्ड 24 स्थित महात्मा गांधी सरकारी स्कूल, हरनाथपुरा में स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
जागरूकता एवं प्रशिक्षण
अभियान के दौरान विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों को 3R (रिड्यूस, रियूज़, रीसायकल) तथा मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही कचरा पृथक्करण एवं होम कंपोस्टिंग के महत्व को समझाया गया।
"इसके अतिरिक्त सभी को SUP (सिंगल यूज़ प्लास्टिक) का उपयोग नहीं करने एवं पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।"
कचरा पृथक्करण की मुख्य जानकारी
बच्चों को निम्नलिखित चार प्रकार के कचरे को अलग-अलग रखने तथा उनके उचित निस्तारण की जानकारी दी गई:
- गीला कचरा
- सूखा कचरा
- सेनेटरी वेस्ट
- घरेलू हानिकारक कचरा
Next Story
Related News
X

