सूरत-वडोदरा रेलखण्ड के उत्राण स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग एवं यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते पश्चिम रेलवे क्षेत्र में दो रेलसेवाएं मार्ग में 30 मिनट रेगुलेट रहेंगी। रेलवे ने इन रेलसेवाओं के संचालन में रेगुलेशन की जानकारी दी है।

गाड़ी संख्या 19724, बांद्रा टर्मिनस-जयपुर रेलसेवा दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा पश्चिम रेलवे क्षेत्र में 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19626, बांद्रा टर्मिनस-दौराई रेलसेवा दिनांक 05 एवं 12 अक्टूबर 2026 को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा भी पश्चिम रेलवे क्षेत्र में 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

रेलवे के अनुसार सूरत-वडोदरा रेलखण्ड के मध्य उत्राण स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग एवं यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण यह परिचालन व्यवस्था लागू रहेगी।

Next Story