सुल्तानपुर-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन: उत्तर पश्चिम रेलवे ने दी बड़ी राहत
उत्तर पश्चिम रेलवे गर्मियों की छुट्टियों में भीड़ कम करने के लिए 17 मई से 9 फेरों के लिए सुल्तानपुर और साबरमती के बीच विशेष ट्रेन चलाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे ने ग्रीष्मावकाश के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु सुल्तानपुर-साबरमती-सुल्तानपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा के संचालन की घोषणा की है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 04216, सुल्तानपुर-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 17.05.26 से 12.07.26 तक (09 ट्रिप) सुल्तानपुर से प्रत्येक रविवार को सुबह 04.00 बजे प्रस्थान करेगी। यह रेलगाड़ी जयपुर स्टेशन पर 19.40 बजे आगमन करेगी तथा 19.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.20 बजे साबरमती पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04215, साबरमती-सुल्तानपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 18.05.26 से 13.07.26 तक (09 ट्रिप) साबरमती से प्रत्येक सोमवार को सुबह 08.50 बजे रवाना होगी। यह रेलसेवा जयपुर स्टेशन पर 23.30 बजे आगमन कर 23.40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17.00 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी।
मार्ग में यह रेलसेवा लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, ईटावा, वाया शमशाबाद, आगरा कैंट, भरतपुर, बांदीकुई, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़, रानी, फालना, सुमेरपुर जवाई बाँध, पिण्डवाड़ा, आबूरोड, पालनपुर एवं महेसाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में कुल 20 डिब्बे लगाए जाएंगे, जिनमें 14 थर्ड एसी इकोनोमी कोच, 04 साधारण श्रेणी कोच तथा 02 पावरकार डिब्बे शामिल रहेंगे।
ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह विशेष रेलसेवा महत्वपूर्ण राहत प्रदान करेगी तथा विभिन्न राज्यों के बीच सुगम और व्यवस्थित रेल संपर्क को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
