श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन: रेलवे चलाएगा 7 ट्रिप, देखें शेड्यूल
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 18 अक्टूबर से स्पेशल रेलसेवा शुरू करने का फैसला लिया है।

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने श्रीगंगानगर-समस्तीपुर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा के संचालन का निर्णय लिया है। यह स्पेशल रेलसेवा 18 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर निर्धारित अवधि में कुल 07 ट्रिप संचालित होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 04731, श्रीगंगानगर-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 18.10.26 से 29.11.26 तक (07 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रत्येक रविवार को 13.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 23.15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04732, समस्तीपुर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 20.10.26 से 01.12.26 तक (07 ट्रिप) समस्तीपुर से प्रत्येक मंगलवार को 00.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 12.20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।
यह रेलसेवा सादुलशहर, हनुमानगढ़, संगरिया, मंडी डबवाली, रामां, सिरसा, मंडी आदमपुर, हिसार, हांसी, रोहतक, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे। त्योहारी अवधि में यात्रियों की सुविधा के लिए निर्धारित की गई यह विशेष रेलसेवा श्रीगंगानगर और समस्तीपुर के बीच आवागमन को उपलब्ध कराएगी।

