त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने श्रीगंगानगर-समस्तीपुर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा के संचालन का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 07-07 ट्रिप संचालित होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 04731 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 18.10.26 से 29.11.26 तक श्रीगंगानगर से प्रत्येक रविवार को 13.25 बजे रवाना होगी और अगले दिन 23.15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04732 समस्तीपुर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 20.10.26 से 01.12.26 तक समस्तीपुर से प्रत्येक मंगलवार को 00.45 बजे रवाना होगी और अगले दिन 12.20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।

रेलसेवा दोनों दिशाओं में सादुलशहर, हनुमानगढ़, संगरिया, मंडी डबवाली, रामां, सिरसा, मंडी आदमपुर, हिसार, हांसी, रोहतक, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे। आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू की जा रही यह रेलसेवा श्रीगंगानगर और समस्तीपुर के बीच निर्धारित अवधि में आवागमन का विकल्प उपलब्ध कराएगी।

Next Story