श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस पर बड़ा असर, मालतीपाटपुर तक ही चलेगी ट्रेन
पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 5 और 6 के अपग्रेडेशन कार्य के चलते श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस की सेवा प्रभावित होगी। जानिए किन तारीखों पर ट्रेन मालतीपाटपुर तक चलेगी और पुरी-मालतीपाटपुर के बीच सेवा रद्द रहेगी।

पूर्वी तटीय रेलवे द्वारा खुर्दा रोड मंडल के पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 5 और 6 के अपग्रेडेशन का कार्य किया जा रहा है। इस तकनीकी कार्य के चलते श्रीगंगानगर-पुरी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा निर्धारित तिथियों पर पुरी के बजाय मालतीपाटपुर तक संचालित होगी। इससे ट्रेन सेवा पुरी और मालतीपाटपुर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 20471 श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस 30.08.2026, 06.09.2026, 13.09.2026, 20.09.2026, 27.09.2026, 04.10.2026, 11.10.2026 एवं 18.10.2026 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी। इन तिथियों पर यह रेलसेवा मालतीपाटपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात मालतीपाटपुर-पुरी के मध्य रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20472 पुरी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 26.08.2026, 02.09.2026, 09.09.2026, 16.09.2026, 23.09.2026, 30.09.2026, 07.10.2026 एवं 14.10.2026 को पुरी के स्थान पर मालतीपाटपुर से संचालित होगी। यानी इन तिथियों पर पुरी-मालतीपाटपुर के मध्य रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 5 व 6 के अपग्रेडेशन कार्य के कारण लिया गया यह परिचालन बदलाव निर्धारित तिथियों तक श्रीगंगानगर-पुरी-श्रीगंगानगर रेलसेवा के यात्रियों को प्रभावित करेगा।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
