h3>आयोजन का विवरण और उद्घाटन

बुनकर सेवा केंद्र, जयपुर द्वारा "विशेष हथकरघा एक्सपो-त्यौहार 2.0" का आयोजन 11 फरवरी 2026 से 17 फरवरी, 2026 तक बिरला ऑडिटोरियम, जयपुर में किया जाएगा।

इस आयोजन का उद्घाटन निम्नलिखित अतिथियों द्वारा बुनकर सेवा केंद्र जयपुर की उपनिदेशक, श्रीमती रुचि यादव की उपस्थिति में किया गया:

  • मुख्य अतिथि: माननीय श्री कृष्ण कुमार विश्नोई, राज्य मंत्री, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, युवा मामले एवं खेल विभाग, कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग, नीति निर्माण विभाग, राजस्थान सरकार।
  • विशेष अतिथि: श्री सुरेश कुमार ओला, (आईएएस), आयुक्त, उद्योग, वाणिज्य और कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व, राजस्थान सरकार।





मुख्य अतिथि का संबोधन

माननीय मंत्री जी द्वारा प्रत्येक स्टॉल का दौरा किया गया और बुनकरों और कारीगरों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई और उन्हें प्रेरित किया गया।

"यह कार्यक्रम देशभर के बुनकरों/कारीगरों और शिल्पकला प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जहाँ वे पारंपरिक हथकरघा उत्पादों से परिचित हो सकेंगे और उनका अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। जिससे सभी लोगो को हथकरघा के उत्पादों का खरीदने का अवसर मिलेगा।"

एक्सपो की मुख्य विशेषताएँ और प्रदर्शित उत्पाद

प्रभारी अधिकारी द्वारा बताया गया कि एक्सपो में देशभर के बुनकर अपने राज्य के विशिष्ट हैंडलूम उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। एक्स्पो का समय प्रात: 11:30 से साँय 9:00 बजे तक रहेगा।

प्रदर्शित उत्पादों की सूची:

  • चँदेरी, माहेश्वरी और जामदानी
  • पैठणी और टसर सिल्क साड़ी
  • ऊनी शॉल्स और मंगलगिरी हैंडलूम साड़ी
  • वेंकटगिरी कॉटन साड़ी, उप्पाडा और बनारसी
  • काँचीपुरम, जामदानी और हाथ से कढ़ाई की एप्पलीक
  • कोटा डोरिया, आँवा और अजरख ब्लॉक प्रिंट

लाइव प्रदर्शन और आगामी फैशन शो

इस कार्यालय द्वारा थीम पवेलियन में हथकरघा उत्पादों के साथ-साथ एक नमूना लूम भी तैयार कर प्रदर्शित की गई है। एक्सपो के दौरान हथकरघा पर बुनाई का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, एक विशेष आकर्षण का आयोजन भी होगा:

  • दिनांक: 14 फरवरी, 2026 (शनिवार)
  • समय: शाम 03:00 बजे से प्रारंभ
  • सहयोगी संस्थान: NIFT जोधपुर, ARCH, IIS, JNU, APEX, PODDAR जयपुर कॉलेज
  • विवरण: एक फैशन शो का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कारीगरों द्वारा तैयार की गई उत्कृष्ट हैंडलूम साड़ियों और वस्त्रों के साथ-साथ अन्य प्रचलित परिधानों का प्रदर्शन किया जाएगा।
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story