एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में सुरजन सिंह गुर्जर ने कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के अवसर पर अस्पताल कर्मचारियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।

स्वागत समारोह में नर्सिंग अधीक्षक बनें सिंह मीणा, बृजमोहन शर्मा, राम प्रसाद मीणा, जितेंद्र सिंह कटारा, कप्तान सिंह गुर्जर सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं ठेका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर, सुरेश गुर्जर, दिनेश गुर्जर व अन्य कर्मचारियों ने भी सुरजन सिंह गुर्जर को बधाई दी।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सुरजन सिंह गुर्जर के अनुभव और नेतृत्व का लाभ ट्रॉमा सेंटर की नर्सिंग सेवाओं को मिलेगा। कर्मचारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मरीजों को और बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। सुरजन सिंह गुर्जर के कार्यभार संभालने के साथ एसएमएस ट्रॉमा सेंटर की नर्सिंग व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई।

Next Story