सोमवार सवेरे ब्यावर-उदयपुर राष्ट्रीय उच्च राजमार्ग सं. 58 पर स्थित भीम (राजसमंद) के सहारण- कुकेरखेङा के निकट अहमदाबाद से जयपुर जा रही एक निजी स्लीपर बस अचानक असंतुलित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 15 यात्री घायल हो गए, जिनमें अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया।

हादसे की सूचना मिलते ही भीम थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को भीम के उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।

घायलों में से चार यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें ब्यावर के राजकीय अमृतकौर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक गंभीर घायल यात्री रहमत खां की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे राजकीय जवाहरलाल नेहरू अस्पताल, अजमेर रेफर किया गया है।

हादसे में एक यात्री का पैर कट जाने की भी पुष्टि हुई है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात बहाल कराया। यह हादसा एक बार फिर लंबी दूरी की स्लीपर बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story