बैठक में सम्मिलित उच्चाधिकारी एवं प्रतिनिधि

  • डॉ. रवि कुमार सुरपुर, सचिव, आयोजना विभाग, राजस्थान सरकार
  • श्रीमती टीना सोनी, सचिव, वित्त (व्यय विभाग), राजस्थान सरकार
  • श्रीमती नेहा गिरि, निदेशक, राज्य मिशन निदेशक, आजीविका परियोजना एवं एसएचजी, राजस्थान सरकार
  • श्री शरद मेहरा, महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग, राजस्थान सरकार
  • श्री वी. के. सिंह, अतिरिक्त महानिदेशक, साइबर अपराध, राजस्थान पुलिस
  • श्री रंजीव शंकर, क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक, जयपुर
  • डॉ. आर रवि बाबू, मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड, जयपुर
  • श्री विकास अग्रवाल, महाप्रबंधक, भारतीय रिज़र्व बैंक, जयपुर
  • केंद्र व राज्य के अन्य उच्चाधिकारी तथा सभी बैंकों के प्रतिनिधि

मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास का संबोधन एवं निर्देश

बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि श्री वी. श्रीनिवास, माननीय मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार ने कहा:

"सभी बैंकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राज्य के सभी गाँवों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने यह भी बल दिया कि बैंक ऋण वितरण सुदृढ़ और समयबद्ध होना चाहिए ताकि आर्थिक गतिविधियों को गति मिल सके, सभी बैंकों को सीडी अनुपात (CD Ratio) भारतीय रिज़र्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुरूप रखने और निष्क्रिय बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट की संख्या को कम करने पर ज़ोर दिया, "विकसित राजस्थान 2047" राज्य का घोषित लक्ष्य है और इसे प्राप्त करने में बैंकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है इसके लिए सभी बैंकों को इस दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभानी है, साइबर धोखाधड़ी आज एक बड़ी चिंता का विषय है और इससे बचने के लिए सभी बैंकों द्वारा भारतीय रिज़र्व बैंक के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाना आवश्यक है, "वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट" योजना को बैंकिंग सेवाओं के साथ समन्वित किया जाना चाहिए ताकि स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिले और आर्थिक विकास को नई दिशा मिल सके।"


प्रस्तुति, समीक्षा एवं समापन

बैठक के दौरान बैंक ऑफ़ बड़ौदा के उप महाप्रबंधक एवं प्रमुख (एसएलबीसी) श्री राज कुमार मीना ने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, राजस्थान के सभी सदस्य बैंकों के लिए आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष, व्यवसायिक मापदण्डों पर तुलनात्मक प्रस्तुति दी।

  • राज्य सरकार के पास बैंकिंग क्षेत्र से संबंधित लंबित मुद्दों पर चर्चा की गयी।
  • राज्य में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत की गयी प्रगति पर विवेचना की गयी।
  • प्रमुख गणमान्य सदस्यों द्वारा सभी सहभागियों का बैंक से संबंधित मुद्दों पर मार्गदर्शन करते हुए, राज्य को प्रगति पथ पर अग्रसर करने के लिए अभिप्रेरित किया गया।
  • उन्होंने बैंकर्स की समस्याओं का रचनात्मक समाधान करने का आश्वासन दिया तथा कार्यक्रम के अंत में उपस्थित प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story