जयपुर में "Recent Trends in Development and Research" के द्वितीय संस्करण का लोकार्पण, डॉ. श्वेता शर्मा रहीं मुख्य संपादक
जयपुर के एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. स्वायत्त महाविद्यालय में डॉ. श्वेता शर्मा द्वारा मुख्य संपादित पुस्तक "Recent Trends in Development and Research" के द्वितीय संस्करण का लोकार्पण हुआ। समारोह में प्राचार्या प्रो. (डॉ.) रेणु जोशी सहित महाविद्यालय परिवार की उपस्थिति रही।

तस्वीर में बाएं से दाएं: प्राचार्या प्रो. रेणु जोशी, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. श्वेता शर्मा और उप-प्राचार्य डॉ. विकास बाराठी जयपुर स्थित महाविद्यालय में पुस्तक का लोकार्पण करते हुए नजर आ रहे हैं।
जयपुर स्थित एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. स्वायत्त महाविद्यालय के इतिहास विभाग की Assistant Professor डॉ. श्वेता शर्मा द्वारा मुख्य संपादित पुस्तक "Recent Trends in Development and Research" के द्वितीय संस्करण का गरिमामयी लोकार्पण संपन्न हुआ। यह पुस्तक एम.जी.एम. पब्लिशिंग हाउस से प्रकाशित की गई है।
पुस्तक का लोकार्पण महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) रेणु जोशी के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप-प्राचार्य डॉ. विकास बाराठी का स्नेहिल आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ।
लोकार्पण समारोह के दौरान डॉ. श्वेता शर्मा ने इस उपलब्धि को अपने आराध्य राधे गोविंद की असीम कृपा, परिवार के अटूट सहयोग तथा शुभचिंतकों के स्नेह का प्रतिफल बताया। उन्होंने कहा कि पुस्तक में Chief Editor के रूप में कार्य करना उनके लिए अत्यंत गौरव एवं सौभाग्य का विषय है।
डॉ. शर्मा ने अपनी सह-संपादक डॉ. प्रेरणा सिंह लवानिया एवं डॉ. लहर इसरानी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके समर्पण एवं सहयोग से यह शैक्षणिक कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
उन्होंने इस उपलब्धि को अपने आराध्य राधे गोविंद, परिवार, प्रियजनों एवं सभी शुभचिंतकों के आशीर्वाद और विश्वास को समर्पित करते हुए कहा कि यह सफलता सामूहिक सहयोग, समर्पण और निरंतर प्रेरणा का परिणाम है। पुस्तक के द्वितीय संस्करण का यह लोकार्पण शैक्षणिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में संपन्न हुआ।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
