श्रीराम जनरल इंश्योरेंस का मुनाफा 26% बढ़ा, जीडीपी 1,258 करोड़ रुपए पहुंचा
वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में कंपनी का ग्रॉस डायरेक्ट प्रीमियम 19% बढ़ा और सक्रिय पॉलिसियों की संख्या बढ़कर 69 लाख हुई।

जयपुर में श्रीराम जनरल इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए, जिसमें मोटर बीमा क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से शुद्ध लाभ में 26 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
जयपुर, फरवरी, 2026- सामान्य बीमा क्षेत्र की अग्र्रणी कंपनी श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी (एसजीआई) का तीसरी तिमाही (अक्टूबर से दिसंबर) में प्रदर्शन बेहद सशक्त रहा। कंपनी का ग्रॉस डायरेक्ट प्रीमियम (जीडीपी) सालाना आधार पर 19% बढ़कर 1,258 करोड़ रुपए हो गया। यह पिछले वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 1,061 करोड़ रुपए था। कंपनी के मुनाफे में यह वृद्धि इंडस्ट्री की 11% की औसत वृद्धि से बेहतर रही। इसका प्रमुख कारण मोटर बीमा कारोबार रहा।
वित्त वर्ष 2025-26 के अब तक के नतीजे (YTD)
वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही तक (पूरे वित्त वर्ष 2025-26 की अब तक की अवधि) एसजीआई का जीडीपी 24% की सालाना बढ़त के साथ 3,304 करोड़ रुपए रहा। पिछले वर्ष की इस अवधि (अप्रैल-दिसंबर) में यह 2,654 करोड़ रुपए था। यह इंडस्ट्री की 9% वृद्धि की तुलना में 2.8 गुना अधिक है।
शुद्ध लाभ और वित्तीय मजबूती
- वित्तीय वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में एसजीआई का शुद्ध लाभ 26% बढ़कर 165 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले वर्ष 131 करोड़ रुपए था।
- कंपनी की बैलेंस शीट भी मजबूत बनी हुई है।
- 31 दिसंबर 2025 तक सॉल्वेंसी रेशियो 3.32 रहा, जो 1.5 की नियामकीय आवश्यकता से कहीं अधिक है।
वितरण विस्तार से पैमाने को बढ़ावा
एसजीआई का फिजिटल (फिजिकल + डिजिटल) मॉडल इसकी निरंतर वृद्धि का प्रमुख आधार बना हुआ है। वित्तीय वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही तक कंपनी ने 14,262 नए वित्तीय सलाहकार जोड़े। इससे कुल सलाहकारों की संख्या 1,01,474 हो गई। शाखाओं की संख्या बढ़कर 285 हो गई है, जो एक साल पहले तक 278 थी। सक्रिय पॉलिसियों की संख्या 31 दिसंबर 2025 तक बढ़कर 69 लाख हो गई, जबकि यह संख्या पिछले वर्ष 64 ही थी।
प्रबंधन का वक्तव्य
श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी के एमडी एवं सीईओ अनिल अग्रवाल ने कहा:
“वित्तीय वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही का हमारा प्रदर्शन मुख्य सेगमेंट्स में मजबूत क्रियान्वयन को दर्शाता है। मोटर पोर्टफोलियो में सालाना आधार पर अच्छी वृद्धि हुई है। यह गहरे वितरण नेटवर्क और अनुशासित अंडरराइटिंग का परिणाम है। इसे बेहतर क्लेम सर्विसिंग क्षमताओं का भी सपोर्ट मिला। लाभप्रदता बेहतर बनी रही। निवेश आय भी 17% सालाना बढ़कर 255 करोड़ रुपए हो गई। यह पिछले साल 217 करोड़ रुपए थी। आने वाले वर्षों में स्थायी विकास के लिए हम अपने सलाहकार और शाखा नेटवर्क का विस्तार जारी रखेंगे।”
एसजीआई का अगला विकास चरण
- डिस्ट्रिब्यूशन विस्तार: FY 2029–30 तक सलाहकारों की संख्या 2 लाख करने की योजना।
- विकास लक्ष्य: चालू वित्त वर्ष का समापन 4,600 करोड़ रुपए के जीडब्ल्यूपी के साथ करने और 2030 तक 8,000 करोड़ रुपए तक पहुंचने का लक्ष्य।
- प्रोडक्ट विविधीकरण: पैरामीट्रिक इंश्योरेंस और श्योरिटी बॉन्ड इंश्योरेंस के अवसरों पर विचार।
सेगमेंट वार जीडीपी प्रदर्शन (राशि करोड़ रुपए में)
| मद | Q3FY26 | Q3FY25 | वृद्धि % |
|---|---|---|---|
| मोटर | 1171.12 | 988.14 | 19% |
| पर्सनल एक्सीडेंट | 44.33 | 38.70 | 15% |
| फायर | 18.90 | 18.27 | 3% |
| इंजीनियरिंग | 7.54 | 5.46 | 38% |
एसजीआई का अगला विकास लक्ष्य चालू वित्त वर्ष का समापन 4,600 करोड़ रुपए के जीडब्ल्यूपी के साथ करने और 2030 तक 8,000 करोड़ रुपए तक पहुंचने का है।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
