श्रद्धा और भक्ति के पावन केंद्र श्री अमरापुर स्थान जयपुर में बुधवार 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन पूज्य गुरुदेव सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज के पावन सान्निध्य में संपन्न होगा, जिसमें गुरु चरणों में श्रद्धा समर्पित करने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में भक्त पहुंचेंगे।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रातः 6 बजे श्री मंदिर में गुरुदेवों की पूजा के साथ भगवान लक्ष्मी नारायण, आचार्य श्री सद्गुरु स्वामी टेऊंराम जी महाराज, सतगुरु स्वामी सर्वानंद जी महाराज, सतगुरु शांति प्रकाश जी महाराज और सतगुरु हरिदास राम जी महाराज के श्री विग्रहों का विधिवत गंगाजल एवं पंचामृत से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद श्री विग्रहों को नूतन वस्त्र पोषक धारण करवाकर सूखे मेवे और इलायची की माला अर्पित की जाएगी।

महोत्सव के दौरान संत महात्माओं एवं गुरुदेव की अमोलक वाणी से श्रद्धालु भक्ति रस का आनंद लेंगे। श्री अमरापुर स्थान जयपुर में आयोजित होने वाले इस आयोजन में जयपुर सहित देश-विदेश से लाखों की संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना है।

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ब्रह्म मुहूर्त में श्री विग्रह मूर्ति पूजन, अभिषेक और पूजा-अर्चना की जाएगी। प्रातः 6 बजे पंडित ब्रह्माण्डों के सान्निध्य में मंत्रोच्चारण के साथ श्री विग्रहों की विधिवत पूजा कर नवीन पोषक धारण करवाए जाएंगे तथा सूखे मेवे और इलायची की सुंदर माला अर्पित की जाएगी।

परंपरा के अनुसार सतगुरु स्वामी सर्वानंद जी महाराज की मूर्ति की दरबार साहिब में परिक्रमा करवाई जाएगी। देश-विदेश से आए भक्तों द्वारा श्री फल और मिश्री गुरुदेव को अर्पित कर पूजन किया जाएगा।

गुरु पूर्णिमा पर्व पर विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन भी किया जाएगा। देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालु गुरु के प्रसाद को ग्रहण करेंगे। संतों ने बताया कि मंगलवार सुबह से ही भक्तों का बड़ी संख्या में आगमन शुरू हो जाएगा।

श्री अमरापुर स्थान जयपुर में होने वाला यह गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और गुरु वंदना का प्रमुख आयोजन रहेगा, जिसमें भक्त गुरुदेव के सान्निध्य में आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त करेंगे।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story