सेंदड़ा में हरियालो राजस्थान 2026 अभियान के तहत जैतपुरा रोड स्थित ग्राम पंचायत के उपवन में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत सेंदड़ा एवं वन विभाग सेंदड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में गुलर, गुलमोहर, करंज, जामुन, प्लास सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। पौधारोपण के साथ लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रशासक रतन सिंह भाटी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। पौधा लगाना प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी की शुरुआत है, जबकि उसे पेड़ बनने तक सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हरियालो राजस्थान अभियान के माध्यम से गांवों में हरियाली बढ़ाने के साथ पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

रतन सिंह भाटी ने ग्रामीणों एवं वन मित्रों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, छाया और बेहतर पर्यावरण का आधार बनेगा।

कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी अंजू कालवा, सतर्कता समिति अध्यक्ष मोहन सिंह चौहान, वन रक्षक नरेश गुर्जर, ममता चौधरी, गेंदा देवी, वन मित्र छोग सिंह धोलिया, बंटी चौहान, प्रकाश सिंह, अमर सिंह, सुरेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, रणजीत सिंह सहित वन मित्र एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण, नियमित देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण के साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी का संकल्प पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सामूहिक भागीदारी को रेखांकित करता है।


Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story