आईपीएस रेवन्त दान ने संभाला एसडीआरएफ कमाण्डेन्ट का पदभार, अधिकारियों को दिए निर्देश
आईपीएस रेवन्त दान ने राजस्थान एसडीआरएफ कमाण्डेन्ट का पदभार संभाला। अधिकारियों की बैठक लेकर बटालियन की कार्यप्रणाली और राहत कार्यों पर निर्देश दिए।

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री रेवन्त दान ने मंगलवार को राज्य आपदा प्रतिसाद बल (एसडीआरएफ) राजस्थान के कमाण्डेन्ट के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया।
पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद नवागत कमाण्डेन्ट श्री रेवन्त दान ने एसडीआरएफ के वरिष्ठ अधिकारियों एवं रेस्क्यू यूनिट्स के प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में उन्होंने बटालियन की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक ढांचे और भावी रणनीतियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
इसके बाद श्री रेवन्त दान ने बटालियन मुख्यालय का औपचारिक निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में स्थित विभिन्न शाखाओं का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करते हुए उन्होंने आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पदभार ग्रहण करने के साथ ही कमाण्डेन्ट श्री रेवन्त दान ने एसडीआरएफ की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक व्यवस्था और रेस्क्यू यूनिट्स की तैयारियों से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों के साथ बैठक और मुख्यालय निरीक्षण के जरिए उन्होंने आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
