एसबीआईओए जयपुर मंडल की टीम लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित, प्रधान कार्यालय में हुआ अभिनंदन
एसबीआईओए जयपुर मंडल की 2026-29 टीम लगातार दूसरी बार निर्विरोध चुनी गई। प्रधान कार्यालय में पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया।

तस्वीर में बैंक कार्यालय में खड़े नवनिर्वाचित पदाधिकारी पौधे और डिब्बा पकड़े नजर आ रहे हैं।
एसबीआई अधिकारी संगठन (SBIOA) जयपुर मंडल की 2026-29 की त्रैवार्षिक चुनाव में लगातार दूसरी बार पूरी टीम के निर्विरोध निर्वाचित होने पर बुधवार को स्थानीय प्रधान कार्यालय, जयपुर में बैंक प्रबंधन की ओर से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक श्री ओंकारनाथ चौधरी, जीएम-I श्री रजनीश कुमार, जीएम-II श्री मनीष सिंघल, जीएम-III श्री रोहित कुमार तथा CDO श्रीमती रीता राजोरिया ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नवनिर्वाचित टीम में अध्यक्ष श्री राजेश आर. जैन, AIBOC के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं राज्य इकाई के सचिव तथा महासचिव श्री रामावतार सिंह जाखड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रतन लाल मीणा, उपाध्यक्ष श्री महेश शर्मा, श्री मृत्युञ्जय प्रकाश एवं श्री रामचंद्र मीणा, उपमहासचिव श्री सरोज मिश्र, संगठन सचिव श्री पवन खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष श्री राजवीर चौधरी तथा सहायक महासचिव श्री देवी लाल चौहान, श्री विनीत एवं श्री गजेंद्र वेदवाल शामिल हैं।
इसके साथ ही क्षेत्रीय सचिव के रूप में श्री रूपेंद्र सिंह, श्री ओमपाल चौहान, श्री सुहास सक्सेना, श्री धर्मवीर भाटिया, श्री रूपेश शर्मा एवं श्री राजेश गहलोत तथा उप क्षेत्रीय सचिव के रूप में श्री हरवेंद्र मीणा, श्री शैलेश पांडे, श्री कृष्ण मीमरोट, श्री निर्मल उपाध्याय, श्री राकेश ओला एवं श्री सचिन सिंह सहित सभी जोनल सचिव निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
इस अवसर पर श्री राजेश आर. जैन एवं श्री रामावतार सिंह जाखड़ ने बैंक प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सदस्यों द्वारा लगातार दूसरी बार दिए गए निर्विरोध जनादेश को संगठन और अधिक जिम्मेदारी, मजबूत सदस्य संपर्क एवं प्रभावी प्रतिनिधित्व के संकल्प के रूप में स्वीकार करता है।
बैंक प्रबंधन की ओर से किया गया यह अभिनंदन संगठन और प्रबंधन के बीच सौहार्दपूर्ण, सकारात्मक एवं रचनात्मक संबंधों को और मजबूत करने वाला रहा।

