भारतीय स्टेट बैंक के जयपुर मंडल में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय प्रधान कार्यालय परिसर में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

समारोह में जयपुर सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक श्री ओंकार नाथ चौधरी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री मनीष सिंघल, श्री रजनीश कुमार, श्री कुमार रोहित, एसबीआई लेडीज क्लब, जयपुर मंडल की अध्यक्ष श्रीमती पूनम चौधरी सहित बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में श्री ओंकार नाथ चौधरी ने “Digital First, Customer First, Nation Always” के विजन को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने ग्राहकों को त्वरित एवं उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने तथा राष्ट्र निर्माण में बैंक की भूमिका को और सशक्त बनाने पर बल दिया।

समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुरक्षा गार्डों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस प्रकार एसबीआई जयपुर मंडल में आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय भावना के साथ ग्राहक सेवा, डिजिटल विजन और राष्ट्र निर्माण में बैंक की भूमिका को प्रमुखता से रेखांकित किया गया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story