सरसावा स्टेशन पर 31 अगस्त से 2 सितंबर तक 4 ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
सत्संग यात्रियों की सुविधा के लिए सरसावा स्टेशन पर 31 अगस्त से 2 सितंबर तक चार एक्सप्रेस ट्रेनों को अस्थाई ठहराव दिया गया है।

सत्संग में आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने सरसावा रेलवे स्टेशन पर 31 अगस्त 2026 से 02 सितंबर 2026 तक चार रेलसेवाओं को अस्थाई ठहराव देने का निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, निर्धारित अवधि में जम्मूतवी-बाड़मेर, बीकानेर-हरिद्वार, हरिद्वार-बीकानेर और बाड़मेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस रेलसेवाएं सरसावा स्टेशन पर रुकेंगी।
गाड़ी संख्या 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर एक्सप्रेस रेल सेवा 30 अगस्त 2026 से 01 सितंबर 2026 तक जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी। यह रेल सेवा सरसावा स्टेशन पर 06:40 बजे पहुंचेगी और 06:41 बजे प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 14717 बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस रेल सेवा 31 अगस्त 2026 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी। यह सरसावा स्टेशन पर 12:55 बजे आगमन और 12:56 बजे प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 14718 हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस रेल सेवा 01 सितंबर 2026 को हरिद्वार से प्रस्थान करेगी। यह सरसावा स्टेशन पर 18:35 बजे पहुंचेगी और 18:36 बजे रवाना होगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस रेल सेवा 31 अगस्त 2026 से 02 सितंबर 2026 तक बाड़मेर से प्रस्थान करेगी। यह सरसावा स्टेशन पर 21:33 बजे आगमन और 21:34 बजे प्रस्थान करेगी।
रेलवे की ओर से दिया गया यह अस्थाई ठहराव निर्धारित अवधि में सत्संग के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए लागू रहेगा।

