रांची-टोरी रेलखण्ड पर तकनीकी कार्य: संतरागाछी-अजमेर-संतरागाछी रेलसेवा का मार्ग बदला

दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा रांची-टोरी रेलखण्ड पर ब्रिज संख्या 115 पर तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण संतरागाछी-अजमेर-संतरागाछी रेलसेवा मार्ग परिवर्तित रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे की आधिकारिक सूचना

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार: "मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)"

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली रेलसेवाओं का विवरण

गाडी संख्या 08611, संतरागाछी-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 09.02.26, 16.02.26 व 23.02.26 को संतरागाछी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया मूरी-बरकाकाना-टोरी होकर संचालित होगी। गाडी संख्या 08612, अजमेर- संतरागाछी रेलसेवा जो दिनांक 12.02.26, 19.02.26 व 26.02.26 को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया टोरी-बरकाकाना- मूरी होकर संचालित होगी।
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story