सांगानेर माली समाज धर्मशाला जीर्णोद्धार हेतु नवनियुक्त कार्यकारिणी घोषित
प्रेमचंद कुंजड़ा की अध्यक्षता में गठित टीम ने लिया विकास का संकल्प, भामाशाहों ने धर्मशाला कायाकल्प के लिए लाखों रुपये की सहायता राशि भेंट की।

जयपुर के सांगानेर में आयोजित समाज की बैठक के दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष प्रेमचंद कुंजड़ा एवं अन्य पदाधिकारी धर्मशाला जीर्णोद्धार की योजना पर चर्चा करते हुए।
जयपुर। माली (सैनी) समाज सांगानेर के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सांगानेर स्थित माली समाज धर्मशाला के जीर्णोद्धार एवं विकास की जिम्मेदारी ली है। धर्मशाला फूल माली (सैनी) समाज सांगानेर में माली समाज की अतिआवश्यक बैठक का आयोजन वरिष्ठ समाजसेवी रामजीवण जी तूंदवाल कल्याणपूरा की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक के दौरान सैकड़ों समाजबंधुओं की उपस्थिति में सर्वसम्मति से प्रेमचंद कूजंडा को माली सैनी समाज धर्मशाला सांगानेर का अध्यक्ष चुना गया।
नवीन कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव
इस महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें प्रेमचंद कुंजड़ा अध्यक्ष बने और बाबूलाल तूंदवाल को सचिव पद की कमान सौंपी गई। इसके साथ ही ओमप्रकाश लाड़का को कोषाध्यक्ष और हनुमान लाड़का को उपाध्यक्ष पद पर चुना गया। बैठक में पांचूराम सुईवाल, पूरणचंद माली (चांदनी गार्डन वाले), सीताराम, भंवर कुटटी खाखला वाले, हनुमान कुंजडा, युवा नेता गुरुशरण सैनी, हजारीलाल सुईवाल, भंवर गोल का टांक, दूलीचंद टेंट वाले, श्रवण पटेल, राजेन्द्र कुंजडा, सुरेश हरसुलिया वाले, मुकेश नाचणिया, रामअवतार लाड़का, सुरेश बटफोडा, महेंद्र बिलुणिया, दिनेश मानयावास, फतेहलाल, गोविंद, राहुल स्कूल, राम सैनी माला वाले, बाबूलाल पिपलिया, बाबूलाल बाग वाले, अमित सैनी पार्षद प्रतिनिधि, रामकिशन, अजय सैनी मुहाना, राजेश तलाब वाले, मोहनलाल सैनी अभिनेता, सत्य नारायण एल.बी.एस स्कूल, राधेश्याम आटा मिल वाले सहित सैकड़ों समाजबंधु उपस्थित रहे।
भामाशाहों द्वारा आर्थिक सहयोग की घोषणा
इस मौके पर मौजूद समाजसेवियों और भामाशाहों ने धर्मशाला के विकास के लिए आर्थिक सहयोग की घोषणा भी की। दानदाताओं के उत्साह को देखते हुए धर्मशाला के कायाकल्प का मार्ग प्रशस्त हुआ है। सहयोग राशि का विवरण देते हुए बताया गया कि "दामोदर राज कच्छावा ने 151000, पांचूराम सूई वाले ने 51000, धनंकवर बावड़ी का बास, श्रवण पटेल, ओम शंकर कूजंडा, हनुमान कूंजडा, हीरालाल कूजंडा एडवोकेट, हनुमान लाड़का एवं ओमजी लाड़का ने 51000 रुपए का सहयोग प्रदान किया।" ### समाज के विकास हेतु एकजुटता का संकल्प
इसके अलावा गोविंद लाड़का, बाबूलाल संरपच, दूलीचंद टेंट वाले ने 31000 रुपए का आर्थिक सहयोग किया। बैठक में शामिल कालूराम बिलूणिया, दामा कालबेलिया, बाबूलाल जी बाग वाले, हजारीलाल सूईवाल, कानजी बागडी, फतेहलाल, प्रेमचंद कुंजडा आदि ने भी धनराशि भेंट कर समाज की धर्मशाला के विकास के लिए सहयोग किया। नवनियुक्त अध्यक्ष प्रेमचंद कुंजड़ा ने विश्वास दिलाया कि समस्त कार्यकारिणी समाज के इस गौरवशाली भवन के जीर्णोद्धार कार्य को पूरी निष्ठा के साथ संपन्न कराएगी।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
