जयपुर, 3 अगस्त 2026। भारतीय जनता पार्टी की ओर से संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष में 5 अगस्त बुधवार को जयपुर स्थित सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में "समरसता संकल्प अभियान" के तहत पवित्र रज कलश वंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह की पूर्व संध्या पर 4 अगस्त मंगलवार को शाम 4 बजे भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी।

कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने बताया कि यह शोभायात्रा विधानसभा के नजदीक स्थित मंडलेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्किल होते हुए एसएमएस स्टेडियम स्थित खेलेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में 1,100 महिलाओं की सहभागिता रहेगी। इसके साथ ही बैंड-बाजे, सुसज्जित बग्गियां और संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की आकर्षक झांकी भी शोभायात्रा का हिस्सा होगी।

भूपेंद्र सैनी के अनुसार, "समरसता संकल्प अभियान" के अंतर्गत आयोजित यह समारोह सामाजिक समरसता, समानता और राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगा। संत रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष में आयोजित यह कार्यक्रम और उसकी पूर्व संध्या पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा इसी उद्देश्य को लेकर आयोजित की जा रही है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story