उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा समदड़ी-लूनी रेलखंड पर दुदिया-दुदाड़ा स्टेशनों के मध्य स्थित समपार फाटक संख्या 231, 236, 239, 227 एवं 226 पर आरयूबी (रोड अंडर ब्रिज) निर्माण कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस संबंध में उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्माण कार्य के दौरान कई रेलसेवाएं रद्द, रेगुलेट एवं रीशेड्यूल रहेंगी।

प्रारम्भिक स्टेशन से रद्द की जाने वाली रेलसेवाओं में गाड़ी संख्या 14893, भगत की कोठी-पालनपुर रेलसेवा 10.05.26, 17.05.26, 22.05.26, 29.05.26, 07.06.26 एवं 14.06.26 को रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14894, पालनपुर-भगत की कोठी रेलसेवा 11.05.26, 18.05.26, 23.05.26, 30.05.26, 08.06.26 एवं 15.06.26 को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 74841, भगत की कोठी-भीलडी रेलसेवा 17.05.26 एवं 29.05.26 को रद्द रहेगी, जबकि गाड़ी संख्या 74842, भीलडी-भगत की कोठी रेलसेवा भी इन्हीं तिथियों 17.05.26 एवं 29.05.26 को रद्द की गई है।

इसी ब्लॉक के कारण कुछ रेलसेवाओं का संचालन नियंत्रित किया जाएगा। गाड़ी संख्या 20491, जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस रेलसेवा 29.05.26 एवं 14.06.26 को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी तथा जोधपुर-लूनी के मध्य 30 मिनट के लिए रेगुलेट रहेगी, जबकि 17.05.26 को यह ट्रेन जोधपुर-लूनी के बीच 45 मिनट रेगुलेट रहेगी।

इसके अतिरिक्त कुछ रेलसेवाओं को रीशेड्यूल भी किया गया है। गाड़ी संख्या 74842, भीलडी-भगत की कोठी रेलसेवा 10.05.26, 22.05.26 एवं 14.06.26 को भीलडी से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी। वहीं गाड़ी संख्या 54814, बाड़मेर-जोधपुर रेलसेवा 10.05.26 एवं 14.06.26 को बाड़मेर से निर्धारित समय से 01 घंटे विलंब से चलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा समदड़ी-लूनी रेलखंड पर किया जा रहा यह आरयूबी निर्माण कार्य रेल सुरक्षा एवं सड़क यातायात सुगमता के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, हालांकि इसके चलते यात्रियों को अस्थायी रूप से असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story