✕
समस्तीपुर मंडल में रेल कार्य: बेतिया-कुमारबाग के बीच कई ट्रेनें प्रभावित
By Pratahkal Jaipur BureauPublished on
बेतिया-कुमारबाग रेलखंड पर नॉन-इंटरलाकिंग कार्य के कारण मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव और रेगुलेशन लागू किया गया है।

x
समस्तीपुर मंडल के बेतिया-कुमारबाग रेलखंड पर नॉन-इंटरलाकिंग कार्य के चलते मुजफ्फरपुर और पोरबंदर के बीच चलने वाली ट्रेनों को रक्सौल के रास्ते चलाया जा रहा है।
समस्तीपुर मंडल के बेतिया - कुमारबाग रेलखंड पर रेलवे द्वारा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित और रेगुलेट रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे की आधिकारिक सूचना
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार निम्नलिखित रेल सेवाएं प्रभावित होंगी:
- "गाड़ी संख्या 19270, मुजफ्फरपुर- पोरबंदर रेलसेवा जो दिनांक 15.02.26 व 16.02.26 को मुजफ्फरपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग सगौली जंक्शन -रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज होकर संचालित होगी।"
- "गाड़ी संख्या 19269, पोरबंदर- मुजफ्फरपुर रेलसेवा जो दिनांक 13.02.26 को पोरबंदर से प्रस्थान की है वह परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सगौली जंक्शन होकर संचालित होगी।"
रेगुलेट होने वाली रेलसेवा का विवरण
गाड़ी संख्या 19269, पोरबंदर- मुजफ्फरपुर रेलसेवा जो दिनांक 12.02.26 को पोरबंदर से प्रस्थान की है वह कप्तानगंज-चनपटिया के मध्य 01 घंटा 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।
रेलवे द्वारा समस्तीपुर मंडल के बेतिया - कुमारबाग रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है जिसके कारण रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी।
Next Story
Related News
X

