समग्र सेवा मिशन ने प्रत्येक माह की तरह इस माह भी कटपुतली नगर में गरीब, असहाय, जरूरतमंद एवं विधवा महिलाओं को खाद्य सामग्री किट वितरित कर सेवा कार्य को निरंतर जारी रखा। इस कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों तक नियमित रूप से आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई।

खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम के दौरान कटपुतली नगर विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. ओ.पी. टांक, उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, महामंत्री गजानंद खींची सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक खाद्य सामग्री किट प्रदान की गई।

समग्र सेवा मिशन के निदेशक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत शर्मा के निर्देशन में यह सेवा कार्य प्रत्येक माह नियमित रूप से आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने मिशन की इस जनसेवा पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं लाभकारी बताया।

नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे इस सेवा अभियान के माध्यम से समग्र सेवा मिशन जरूरतमंद परिवारों तक आवश्यक खाद्य सामग्री पहुंचाने का कार्य लगातार कर रहा है, जिसे उपस्थित लोगों ने समाजहित में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Next Story