जयपुर, 21 मार्च। अखिल भारतीय साहित्य परिषद, जयपुर विभाग द्वारा “राष्ट्र साधना के 100 वर्ष” के उपलक्ष्य में एक भव्य काव्य संध्या का आयोजन 22 मार्च 2026, रविवार को सायं 6 बजे किया जा रहा है। यह आयोजन पंख रेस्टोरेंट, इस्कॉन मंदिर के सामने, खरबास सर्किल के पास, मानसरोवर, जयपुर में संपन्न होगा।

कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति और अतिथि

कार्यक्रम के संयोजक रवि पारीक ने बताया कि "कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री गोपाल शर्मा (मा. विधायक, सिविल लाइन्स) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।" इसके साथ ही कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष पं. देवीशंकर शर्मा (अध्यक्ष, सप्तर्षि मंडल) होंगे। यह काव्य संध्या राष्ट्रभाव, सांस्कृतिक चेतना और साहित्यिक साधना को समर्पित एक विशिष्ट आयोजन है, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिष्ठित कवि एवं साहित्यकार अपनी रचनाओं के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, संस्कृति, समाज और भारतीय जीवन मूल्यों का भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण करेंगे।

देश के प्रतिष्ठित कवियों का संगम

कार्यक्रम में जिन प्रमुख कवियों एवं साहित्यकारों की सहभागिता रहेगी, उनमें विनीत चौहान (अलवर), डॉ. प्रवीण आर्य (नई दिल्ली), सौरभ सूर्य (नर्मदापुरम, मध्यप्रदेश), डॉ. गोवर्धन सिंह सोढ़ा ‘जहरीला’ (बाड़मेर), मोनिका गौड़ (बीकानेर), प्रवीण श्रीराम (मुंबई), विकास तिवारी ‘प्रज्ञेय’ (जयपुर), कृष्णार्जुन ‘पार्थभक्ति’ (चित्तौड़गढ़), सुरेन्द्र सिंह राव ‘मृत्युंजय’ (मावली, उदयपुर), राजेन्द्र गौड़ (कोटा), नवनीत गौड़ (कोटपूतली), बृजमोहन ‘तूफान’ (बांसवाड़ा), डॉ. विनम्र सेन सिंह (प्रयागराज) तथा दास आरोही ‘आनंद’ (धौलाना, उत्तरप्रदेश) प्रमुख हैं।

साहित्य प्रेमियों के लिए विशेष आह्वान

अखिल भारतीय साहित्य परिषद, जयपुर विभाग ने समस्त साहित्य प्रेमियों, बुद्धिजीवियों, युवा रचनाकारों एवं आमजन से इस राष्ट्रभाव से ओतप्रोत काव्य संध्या का आयोजन पहली बार किया है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story