भारी बारिश से सचीन-भेस्तान रेलखंड पर जलभराव, पश्चिम रेलवे प्रभावित, दो ट्रेनों के समय और मार्ग में बदलाव
सचीन-भेस्तान रेलखंड में भारी बारिश और जलभराव से रेल यातायात प्रभावित हुआ। उत्तर पश्चिम रेलवे ने दो ट्रेनों के समय और मार्ग में महत्वपूर्ण बदलाव किए।

पश्चिम रेलवे के सचीन-भेस्तान रेलखंड में भारी वर्षा और जलभराव के कारण रेल यातायात प्रभावित हो गया है। इसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और परिचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दो रेलसेवाओं के समय और मार्ग में परिवर्तन किया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 14808 दादर-जोधपुर रेलसेवा 8 जुलाई 2026 को दादर से अपने निर्धारित समय 00:15 बजे के स्थान पर सुबह 7:30 बजे प्रस्थान की है।
उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 16311 श्रीगंगानगर-तिरुवनंतपुरम उत्तर रेलसेवा, जो 7 जुलाई 2026 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान की है, परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी। यह रेलसेवा अब सूरत, जलगांव, मनमाड, इगतपुरी, कल्याण और पनवेल होकर अपने गंतव्य की ओर संचालित होगी।
सचीन-भेस्तान रेलखंड में भारी वर्षा और जलभराव के कारण रेल परिचालन पर पड़े प्रभाव के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों को संशोधित समय और परिवर्तित मार्ग की जानकारी जारी की है।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
