साबरमती और हरिद्वार के बीच रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने साबरमती-हरिद्वार-साबरमती स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके तहत दोनों दिशाओं में दो-दो अतिरिक्त ट्रिप का संचालन किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09425/09426 साबरमती-हरिद्वार-साबरमती स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया गया है।

इसके तहत गाड़ी संख्या 09425 साबरमती-हरिद्वार स्पेशल रेलसेवा साबरमती से 30 नवम्बर 2026 से 07 दिसम्बर 2026 तक कुल दो ट्रिप संचालित होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 09426 हरिद्वार-साबरमती स्पेशल रेलसेवा हरिद्वार से 01 दिसम्बर 2026 से 08 दिसम्बर 2026 तक कुल दो ट्रिप संचालित की जाएगी।

रेलवे के अनुसार, विस्तारित अवधि में इस स्पेशल रेलसेवा का संचालन समय और ठहराव पूर्ववत रहेंगे। अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए दोनों दिशाओं में ट्रिप बढ़ाने से यात्रियों को निर्धारित अवधि में रेल यात्रा की अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

Next Story