साबरमती-हरिद्वार-साबरमती होली स्पेशल ट्रेन का संचालन, देखें समय सारणी
उत्तर पश्चिम रेलवे ने होली पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 23 फरवरी से 24 मार्च तक 5 ट्रिप के लिए विशेष साप्ताहिक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

रेलवे द्वारा आगामी होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु साबरमती-हरिद्वार-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार "गाडी संख्या 09425, साबरमती-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.02.26 से 23.03.26 तक (05 ट्रिप) साबरमती से प्रत्येक सोमवार को 18.45 बजे रवाना होकर मंगलवार को जयपुर स्टेशन पर 06.10 बजे आगमन व 06.20 बजे प्रस्थान कर 20.30 बजे हरिद्वार पहुॅचेगी।"
हरिद्वार से वापसी और समय सारणी की जानकारी
इसी प्रकार गाडी संख्या 09426, हरिद्वार-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.02.26 से 24.03.26 तक (05 ट्रिप) हरिद्वार से प्रत्येक मंगलवार को 21.45 बजे रवाना होकर बुधवार को जयपुर स्टेशन पर 11.15 बजे आगमन व 11.25 बजे प्रस्थान कर 22.30 बजे साबरमती पहुॅचेगी। "यह रेलसेवा मार्ग में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाडा, जवाईबांध, फालना, रानी, मारवाड जं., ब्यावर, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाडी, गुडगॉव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मथुरा कैंट, मुजफ्फरनगर व रूडकी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।"
ट्रेन की संरचना और उपलब्ध कोच
यात्रियों के आरामदायक सफर के लिए इस रेलसेवा में कोचों की व्यापक व्यवस्था की गई है। "इस रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 04 थर्ड एसी, 12 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होगे।" रेलवे के इस निर्णय से होली के त्यौहार पर अपने घर जाने वाले और तीर्थाटन करने वाले यात्रियों को सीट उपलब्धता में बड़ी सहूलियत मिलेगी।

