पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या 7 व 8 पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य के चलते रेल संचालन में अस्थाई बदलाव किया गया है। यात्रियों की सुविधा एवं परिचालन व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से साबरमती-गोरखपुर-साबरमती रेलसेवा का अस्थाई रूप से छपरा स्टेशन तक विस्तार किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 19409, साबरमती-गोरखपुर रेलसेवा, जो 28 मई 2026, 30 मई 2026, 4 जून 2026 तथा 6 जून 2026 को साबरमती से प्रस्थान करेगी, वह निर्धारित गोरखपुर स्टेशन के स्थान पर छपरा स्टेशन तक संचालित होगी। यह रेलसेवा छपरा स्टेशन पर रात्रि 21.25 बजे पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19410, गोरखपुर-साबरमती रेलसेवा, 30 मई 2026, 1 जून 2026, 6 जून 2026 तथा 8 जून 2026 को गोरखपुर स्टेशन के स्थान पर छपरा स्टेशन से संचालित की जाएगी। यह रेलसेवा छपरा स्टेशन से रात्रि 01.00 बजे रवाना होगी।

रेलवे प्रशासन द्वारा गोरखपुर स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज कार्य को लेकर लिया गया यह ट्रैफिक ब्लॉक यात्री सुरक्षा और स्टेशन अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हालांकि, इस अवधि में यात्रियों को यात्रा से पूर्व अपने ट्रेन संचालन संबंधी विवरण की जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story