राज्यपाल ने रुद्रांश खंडेलवाल के अर्जुन पुरस्कार चयन पर दी बधाई, राजस्थान को खेलों में आगे बढ़ाने का आह्वान
राजस्थान के पैरा शूटर रुद्रांश खंडेलवाल के अर्जुन पुरस्कार चयन पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बधाई दी और खेलों में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

राजस्थान के पैरा शूटर रुद्रांश खंडेलवाल के अर्जुन पुरस्कार के लिए चयन पर राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि रुद्रांश खंडेलवाल ने अपने खेल प्रदर्शन से राजस्थान को गौरवान्वित किया है। उन्होंने रुद्रांश से प्रेरणा लेकर खेलों में राजस्थान को हर क्षेत्र में अग्रणी करने का आह्वान किया।
रुद्रांश खंडेलवाल का अर्जुन पुरस्कार के लिए चयन राजस्थान के खेल जगत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। राज्यपाल ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
