✕
ब्यावर में आरएसएस ने निकाला भव्य कौमुदी घोष संचलन
By Pratahkal Jaipur BureauPublished on
महा शिवरात्रि के अवसर पर श्री डिग्गी महादेव मंदिर से मशाल और वाद्य यंत्रों के साथ स्वयंसेवकों ने नगर के मुख्य मार्गों पर संचलन किया।

x
ब्यावर के श्री डिग्गी महादेव मंदिर से शुरू हुए कौमुदी घोष संचलन में वाद्य यंत्रों के साथ कदमताल करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक।
महा शिवरात्रि पर्व के पुनीत अवसर पर रविवार रात्रि 8 बजे श्री डिग्गी महादेव मंदिर से आरएसएस ब्यावर नगर द्वारा कौमुदी घोष संचलन का आयोजन किया गया।
संचलन के मुख्य आकर्षण
- स्वयंसेवकों ने आनक, पणव, झांझ, शंख व बांसुरी से स्वर लहरियां बिखेरी।
- मशाल के साथ निकाले गये संचलन का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
निर्धारित मार्ग
संचलन पंडित मार्केट चौराहा, जामा मस्जिद, लौहरान चौपड़, राठी जी हवेली, मालियान चौपड़, तेलियान चौपड़, सुनारान चौपड़, एकता सर्किल, फतेहपुरिया चौपड़ व अजमेरी गेट होते हुए सुभाष सर्किल पहुंच कर संपन्न हुआ।
सुरक्षा एवं पुलिस व्यवस्था
संचलन के दौरान पुलिस वृत्ताधिकारी राजेश कुमार कसाना, सिटी थानाधिकारी आशुतोष पांडे, सदर थानाधिकारी गजराज चौधरी, उप निरीक्षक रोड़ूराम, सहायक उप निरीक्षक हरविलास व जितेंद्र सिंह मय पुलिस जाप्ता मुस्तैद रहे।
Next Story
Related News
X

