वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025: RPSC ने जारी किए संशोधित केंद्रों के दूरभाष नंबर
RPSC ने वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2025 के कुछ परीक्षा केंद्रों के संशोधित दूरभाष नंबर जारी किए हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों को गूगल मैप पर निर्भर नहीं रहने और केंद्र की लोकेशन पहले जांचने के निर्देश दिए हैं।

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा, 2025 (माध्यमिक शिक्षा विभाग) के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। परीक्षा केंद्रों के कुछ दूरभाष नंबरों में बदलाव के बाद आयोग ने संशोधित विवरण की सूची जारी कर दी है।
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा, 2025 का आयोजन दिनांक 12 जुलाई 2026 से 18 जुलाई 2026 तक किया जा रहा है। आयोग के अनुसार, उक्त परीक्षा के कतिपय परीक्षा केन्द्रों के दूरभाष नंबर में स्थानान्तरण एवं अन्य प्रशासनिक कारणों से परिवर्तन हुए हैं।
इन परिवर्तित दूरभाष नंबरों का संशोधित विवरण आयोग की वेबसाइट पर जारी प्रेस नोट के साथ संलग्न किया गया है। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा समस्या होने की स्थिति में आयोग कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 0145-2635200, 2635212, 2635255 पर संपर्क कर आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्देशित किया है कि परीक्षा केंद्र की लोकेशन के लिए गूगल मैप पर निर्भर न रहें। तकनीकी त्रुटियों के कारण कुछ परीक्षा केंद्रों की लोकेशन मैप पर अस्पष्ट हो सकती है।
ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे ई-प्रवेश पत्र पर दिए गए पते की भौतिक पुष्टि परीक्षा दिवस से पूर्व ही कर लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की देरी या असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। संशोधित संपर्क विवरण और परीक्षा केंद्र की सही जानकारी के आधार पर अभ्यर्थी समय पर परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
