रेलवे द्वारा खाटू श्याम जी में श्रद्धालुओं व यात्रियों की सुविधा हेतु रींगस-रेवाड़ी-रींगस स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार "गाड़ी संख्या 09701, रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 27.02.26 को (01 ट्रिप) रींगस से 23.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.00 बजे रेवाड़ी पहुॅचेगी।"

रेलसेवा का विस्तृत समय और संचालन शेड्यूल

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09702, रेवाड़ी-रींगस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 28.02.26 को (01 ट्रिप) रेवाड़ी से 05.15 बजे रवाना होकर 08.20 बजे रींगस पहुॅचेगी। यह विशेष रेलसेवा अपने निर्धारित मार्ग में श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, नारनौल व अटेली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

डिब्बों की संरचना और तकनीकी जानकारी

इस रेलसेवा में यात्रियों की क्षमता को देखते हुए 14 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 16 डिब्बे होंगे। इस विशेष संचालन से खाटूश्याम जी के दर्शन के लिए आने-जाने वाले यात्रियों को आवागमन में सुगमता प्राप्त होगी।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story