रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल से यात्रियों को राहत, अगस्त-सितंबर में 12 ट्रिप का संचालन
त्योहारों से पहले रेलवे ने रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल चलाने का फैसला किया है। अगस्त-सितंबर में ट्रेन 12 ट्रिप संचालित होगी।

आगामी त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए रींगस-रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा का संचालन करने का निर्णय लिया है। यह विशेष रेलसेवा अगस्त और सितंबर 2026 में कुल 12 ट्रिप संचालित होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09715 रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा रींगस से दिनांक 22, 23, 29, 30 अगस्त 2026 एवं 05, 06, 07, 12, 13, 19, 20 व 22 सितंबर 2026 को कुल 12 ट्रिप संचालित होगी। यह ट्रेन रींगस से 23.55 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.00 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09716 रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा रेवाड़ी से दिनांक 23, 24, 30, 31 अगस्त 2026 एवं 06, 07, 08, 13, 14, 20, 21 व 23 सितंबर 2026 को कुल 12 ट्रिप संचालित होगी। यह रेलसेवा रेवाड़ी से 20.20 बजे रवाना होकर 23.20 बजे रींगस पहुंचेगी।
रेलवे के अनुसार, इस विशेष रेलसेवा में कुल 11 डिब्बे होंगे। इनमें 09 साधारण श्रेणी के डिब्बे और 02 गार्ड डिब्बे शामिल हैं। आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए निर्धारित तिथियों पर यह विशेष रेलसेवा रींगस और रेवाड़ी के बीच संचालित होगी।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
