सुमेरपुर और पाली में औद्योगिक विकास के लिए 773 लाख रुपये की स्वीकृति
कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के प्रयासों से सुमेरपुर के जाखानगर, अणगौर और पाली के नया गांव व मण्डिया रोड में सड़कों और बिजली लाइनों का सुदृढीकरण होगा।

सुमेरपुर औद्योगिक क्षेत्र के लिए बजट आवंटन
पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने बताया कि सुमेरपुर के जाखानगर व अणगौर औद्योगिक क्षेत्र में रिको 251 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों को करवाएगा।
- सुमेरपुर औद्योगिक क्षेत्र में आने वाले अणगौर में आगामी वित्तीय वर्ष में सड़क सुदृढीकरण, आरसीसी बॉक्स कल्वर्ट एवं नालियों के निर्माण हेतु 160 लाख रुपए निविदा आमंत्रित की जा चुकी है।
- वहीं, सुमेरपुर औद्योगिक क्षेत्र के ही जाखानगर में सड़कों के नवीनीकरण के लिए 91 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी।
पाली (नया गांव व मण्डिया रोड) में विकास कार्य
इसी तरह औद्योगिक क्षेत्र नया गांव, पाली में भी 325 लाख रुपए की लागत से डामर रोड व नालियों का निर्माण तथा औद्योगिक क्षेत्र मण्डिया रोड, पाली में एचटी एवं एलटी लाइन के उन्नयन का कार्य 197 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा।
- नया गांव के कर्मिशियल कॉम्पलैक्स में साढे 8 लाख रुपए की लागत से एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी।
- वहीं, नया गांव कर्मिशियल कॉम्पलैक्स में साढे 13 लाख रुपए की लागत से बिजली की लाइन बिछाई जाएगी।
- सभी कार्यों के टेंडर हो चुके हैं, जल्द ही कार्य प्रारंभ किए जाएंगे।
व्यापारियों की मांग और मंत्री का प्रयास
आपको बता दें लंबे समय से व्यापारियों की ओर इस औद्योगिक क्षेत्रों में विकास कार्यों को लेकर मंत्री श्री कुमावत के समक्ष मांग उठाई जा रही थी। व्यापारियों की भावनाओं को मंत्री श्री कुमावत ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा व उधोग मंत्री श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ इस सम्बन्ध में अवगत करवाया था। इन कार्यों की स्वीकृति पर मंत्री कुमावत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का धन्यवाद ज्ञापित किया।
आभार व्यक्त करने वाले प्रतिनिधि
औद्योगिक क्षेत्रों को मिली इस सौगात पर निम्न पदाधिकारियों और व्यापारियों ने मंत्री और क्षेत्रीय विधायक जोराराम कुमावत का धन्यवाद ज्ञापित किया है:
- अणगौर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश परिहार, सचिव देवीप्रसाद लाखोटिया।
- जाख़ानगर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष नारायण कुमावत, उपाध्यक्ष दलीचंद जैन, सचिव भंवर सुथार।
- भाजपा जिलाध्यक्ष पाली सुनील भंडारी, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि पाली पुखराज पटेल, महेंद्र बोहरा पूर्व जिलाध्यक्ष, नारायण सिंह राजपुरोहित, उगम राज, नरेश मेहता।
- भंवर चौधरी किसान केसरी, नवल किशोर उप जिला प्रमुख, तेजाराम भायल पूर्व पार्षद, शिवलाल प्रजापत पूर्व पार्षद, महेंद्र मेहता।
- सुमेरपुर मंडल के मंडल अध्यक्ष रविकांत रावल, सांसद प्रतिनिधि अनोप सिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह परमार, नारायण सीरवी, प्रकाश चौधरी, पार्टी पदाधिकारियों और इंडस्ट्रीज एरिया के व्यापारियों ने मंत्री का धन्यवाद किया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
