रेवाड़ी-सादुलपुर रेलखंड पर ब्लॉक: बीकानेर मंडल की 11 ट्रेनें प्रभावित
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा आरयूबी निर्माण के चलते रेवाड़ी-बीकानेर और हिसार-दिल्ली सहित कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित रहेंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के रेवाडी-सादुलपुर रेलखंड पर आरयूबी निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार "उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी":-
रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 54789, रेवाडी-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 08.04.26, 22.04.26 व 06.05.2026 को रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 54790, बीकानेर- रेवाडी रेलसेवा दिनांक 08.04.26, 22.04.26 व 06.05.2026 को रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 14824, रेवाडी-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 06.05.26 को रेवाडी के स्थान पर लोहारू से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा रेवाडी-लोहारू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 54803, सीकर-रेवाडी रेलसेवा जो दिनांक 06.05.26 को सीकर से प्रस्थान करेगी वह लोहारू तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा लोहारू-रेवाडी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 04705, हनुमानगढ-जयपुर स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 08.04.26, 22.04.26 व 06.05.26 को हनुमानगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग सादुलपुर, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, सीकर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा चूरू, फतेहपुर शेखावाटी व लक्ष्मणगढ सीकर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
2. गाडी संख्या 54310, हिसार-दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 08.04.26, 22.04.26 व 06.05.26 को हिसार से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग हिसार, भिवानी, रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, झाडली व कोसली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
3. गाडी संख्या 54703, बठिण्डा-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 08.04.26, 22.04.26 व 06.05.26 को बठिण्डा से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग सादुलपुर, चूरू, सीकर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा चूरू व फतेहपुर शेखावाटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
4. गाडी संख्या 54309, दिल्ली-हिसार रेलसेवा जो दिनांक 08.04.26, 22.04.26 व 06.05.26 को दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग रेवाडी, भिवानी, हिसार होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा कोसली, झाडली, चरखी दादरी, भिवानी व हांसी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
5. गाडी संख्या 19807, कोटा-सिरसा रेलसेवा जो दिनांक 07.04.26, 21.04.26 व 05.05.26 को कोटा से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग सीकर, फतेहपुर शेखावाटी, चूरू, सादुलपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा लक्ष्मणगढ सीकर, फतेहपुर शेखावाटी व चूरू स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
6. गाडी संख्या 14714, दिल्ली सराय-सीकर रेलसेवा जो दिनांक 06.05.26 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग रेवाडी, रींगस, सीकर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा अटेली, नारनौल, नीम का थाना व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
7. गाडी संख्या 22421, दिल्ली सराय-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 06.05.26 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग रेवाडी, रींगस, फुलेरा, डेगाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा अटेली, नारनौल, नीम का थाना, रींगस, फुलेरा, कुचामन सिटी व मकराना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
