यात्रियों की सुविधा के लिए 10 अगस्त को चलेगी रेवाड़ी-रींगस अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
10 अगस्त 2026 को रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलेगी। जानिए ट्रेन का समय, मार्ग, सभी ठहराव स्टेशन और डिब्बों की पूरी जानकारी।

अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा के संचालन का निर्णय लिया है। यह विशेष रेलसेवा 10 अगस्त 2026 को एक-एक ट्रिप के रूप में संचालित की जाएगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09637, रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा 10 अगस्त 2026 को रेवाड़ी से सुबह 11.00 बजे रवाना होकर दोपहर 2.20 बजे रींगस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09638, रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा 10 अगस्त 2026 को रींगस से दोपहर 2.55 बजे रवाना होकर शाम 6.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
यह विशेष रेलसेवा मार्ग में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट तथा श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी, जिससे मार्ग के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।
रेलवे के अनुसार इस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा में 8 साधारण श्रेणी के डिब्बे तथा गार्ड श्रेणी के 2 डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे लगाए जाएंगे। अतिरिक्त यात्री यातायात के दौरान इस विशेष रेलसेवा का संचालन यात्रियों को आवागमन में सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
