उत्तर पश्चिम रेलवे के रेवाडी-हिसार रेलखंड पर मनेहरू स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज गर्डर लॉचिंग कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा इस कार्य के लिए ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण कई रेलसेवाओं को रद्द तथा आंशिक रद्द किया गया है। यात्रियों को आगामी दिनों में यात्रा से पूर्व ट्रेन संचालन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार मनेहरू स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज गर्डर कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित विभिन्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी। रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा और तकनीकी कार्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 54787 भिवानी-रेवाडी रेलसेवा दिनांक 03 अगस्त 2026 एवं 04 अगस्त 2026 को कुल दो ट्रिप के लिए रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 59632 रेवाडी-हिसार रेलसेवा दिनांक 02 अगस्त 2026 एवं 03 अगस्त 2026 को दो ट्रिप के लिए रद्द रहेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 59631 हिसार-रेवाडी रेलसेवा दिनांक 03 अगस्त 2026 एवं 04 अगस्त 2026 को दो ट्रिप के लिए रद्द रहेगी।

इसके साथ ही गाड़ी संख्या 54782 रेवाडी-बठिण्डा रेलसेवा दिनांक 03 अगस्त 2026 एवं 04 अगस्त 2026 को रेवाडी के स्थान पर भिवानी से संचालित की जाएगी। इस कारण यह रेलसेवा रेवाडी-भिवानी के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि मनेहरू स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज गर्डर लॉचिंग कार्य यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। हालांकि इस दौरान रेल यातायात प्रभावित रहने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story