✕
रामजीपुरा में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन: विधायक बालमुकुंदाचार्य ने की गौ सेवा की अपील
By Pratahkal Jaipur BureauPublished on
स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने बच्चों को आध्यात्मिक शिक्षा प्रदान करने और संस्कृति के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया।

x
रामजीपुरा की पुण्यभूमि में वर्तमान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुजन श्रीमद्भागवत पुराण के दिव्य संगम का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। कथा स्थल पर भक्ति, श्रद्धा एवं आध्यात्मिकता का अनुपम वातावरण बना हुआ है। इस पावन अवसर पर श्रद्धेय कथा वाचक श्री राम दास जी महाराज के मुखारविंद से अमृतमयी कथा का रसास्वादन कराया जा रहा है। यह कार्यक्रम श्री मोहन दास जी महाराज के पावन सानिध्य में भक्तिभाव से संपन्न हो रहा है।
विधायक बालमुकुंदाचार्य महाराज का प्रेरक उद्बोधन
कथा में विशेष रूप से स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज, विधायक हवामहल पधारे। हाथोज धाम पीठाधीश्वर बालमुकुन्दाचार्य महाराज इस अवसर पर उन्होंने संत वाणी के माध्यम से प्रेरणादायी उद्बोधन प्रदान करते हुए "गौ माता की सुरक्षा एवं सेवा तथा बच्चों को आध्यात्मिक शिक्षा प्रदान करने की अपील की।" उनके दिव्य एवं ओजस्वी विचारों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार एवं संस्कृति के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा दी।श्रद्धालु भक्तों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में श्री मन्ना लाल जी, श्री सीताराम जी, श्री महेश जी, श्री कानाराम जी सहित अनेक श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे। कथा श्रवण का यह पावन अवसर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक आनंद से परिपूर्ण रहा।Next Story
Related News
X

