रामदेवरा मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दो जोड़ी रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। लालगढ-जैसलमेर-लालगढ और जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर रेलसेवाओं में निर्धारित अवधि के दौरान 03 साधारण श्रेणी और 01 एसएलआर डिब्बे अतिरिक्त लगाए जाएंगे।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाडी संख्या 14704/14703 लालगढ-जैसलमेर-लालगढ रेलसेवा में लालगढ से दिनांक 11.09.26 से 26.09.26 तक तथा जैसलमेर से दिनांक 12.09.26 से 27.09.26 तक 03 साधारण श्रेणी एवं 01 एसएलआर डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

इसी तरह गाडी संख्या 12467/12468 जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर रेलसेवा में जैसलमेर से दिनांक 12.09.26 से 2709.26 तक तथा बीकानेर से दिनांक 11.09.26 से 26.09.26 तक 03 साधारण श्रेणी एवं 01 एसएलआर डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

रेलवे के अनुसार, गाडी संख्या 12467/12468 जयपुर-जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा में उपरोक्त डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी बीकानेर एवं जैसलमेर के मध्य रहेगी। रामदेवरा मेले के दौरान इन निर्धारित रेलसेवाओं में अतिरिक्त डिब्बों की व्यवस्था यात्रियों के लिए उपलब्ध रेल क्षमता में अस्थाई विस्तार सुनिश्चित करेगी।

Next Story