रामदेवरा मेले के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने लालगढ़ से रामदेवरा के लिए 02 जोड़ी मेला स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन करने का निर्णय लिया है। इन रेलसेवाओं का संचालन 19 सितंबर 2026 से 22 सितंबर 2026 तक किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 04751 लालगढ़-रामदेवरा मेला स्पेशल रेलसेवा 19.09.26 से 22.09.26 तक 04 ट्रिप संचालित होगी। यह रेलसेवा लालगढ़ से 04.00 बजे प्रस्थान कर 07.30 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04752 रामदेवरा-लालगढ़ मेला स्पेशल रेलसेवा 19.09.26 से 22.09.26 तक 04 ट्रिप चलेगी। यह रामदेवरा से 09.00 बजे रवाना होकर 12.00 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कोलायत व फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 08 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।

इसी क्रम में गाड़ी संख्या 04753 लालगढ़-रामदेवरा मेला स्पेशल रेलसेवा भी 19.09.26 से 22.09.26 तक 04 ट्रिप संचालित होगी। यह लालगढ़ से 13.00 बजे प्रस्थान कर 16.30 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04754 रामदेवरा-लालगढ़ मेला स्पेशल रेलसेवा 19.09.26 से 22.09.26 तक 04 ट्रिप चलेगी। यह रामदेवरा से 17.00 बजे रवाना होकर 20.15 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। इस रेलसेवा का भी कोलायत व फलौदी स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

गाड़ी संख्या 04753 और 04754 में भी 08 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे। रामदेवरा मेले के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए संचालित की जा रही ये दोनों जोड़ी मेला स्पेशल रेलसेवाएं निर्धारित अवधि में लालगढ़ और रामदेवरा के बीच यात्रियों की आवाजाही के लिए उपलब्ध रहेंगी।

Next Story