रामदेवरा मेले के दौरान बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने लालगढ़ से रामदेवरा के लिए 02 जोड़ी मेला स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन करने का निर्णय लिया है। इन रेलसेवाओं का संचालन 19 सितम्बर 2026 से 22 सितम्बर 2026 तक किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 04751 लालगढ़-रामदेवरा मेला स्पेशल रेलसेवा 19.09.26 से 22.09.26 तक 04 ट्रिप संचालित होगी। यह ट्रेन लालगढ़ से सुबह 04.00 बजे प्रस्थान कर 07.20 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04752 रामदेवरा-लालगढ़ मेला स्पेशल रेलसेवा भी 19.09.26 से 22.09.26 तक 04 ट्रिप संचालित होगी। यह ट्रेन रामदेवरा से 07.35 बजे रवाना होकर 11.00 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। इस रेलसेवा का कोलायत और फलौदी स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

गाड़ी संख्या 04751 और 04752 में 08 साधारण श्रेणी तथा 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।

इसी क्रम में गाड़ी संख्या 04753 लालगढ़-रामदेवरा मेला स्पेशल रेलसेवा 19.09.26 से 22.09.26 तक 04 ट्रिप संचालित होगी। यह रेलसेवा लालगढ़ से 13.30 बजे प्रस्थान कर 16.50 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04754 रामदेवरा-लालगढ़ मेला स्पेशल रेलसेवा 19.09.26 से 22.09.26 तक 04 ट्रिप चलेगी। यह ट्रेन रामदेवरा से 17.10 बजे रवाना होकर 20.45 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। मार्ग में इस रेलसेवा का ठहराव कोलायत और फलौदी स्टेशनों पर रहेगा।

गाड़ी संख्या 04753 और 04754 में भी 08 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे। रामदेवरा मेले के दौरान संचालित होने वाली ये दोनों जोड़ी मेला स्पेशल रेलसेवाएं अतिरिक्त यात्री यातायात के लिए निर्धारित अवधि में उपलब्ध रहेंगी।

Next Story