हैदराबाद में आईबोक की 105वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में रामावतार सिंह जाखड़ राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए, जयपुर में पदाधिकारियों ने किया स्वागत।

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन (आईबोक) की 105वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हैदराबाद में संपन्न हुई, जिसमें जयपुर सर्किल के महासचिव एवं राजस्थान राज्य इकाई के सचिव रामावतार सिंह जाखड़ को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित किया गया। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव रूपम रॉय ने बैठक के दौरान उनके निर्वाचन की घोषणा की।

रामावतार सिंह जाखड़ के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर जयपुर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन जयपुर सर्किल के अध्यक्ष राजेश आर. जैन, राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलाईज यूनियन के महासचिव महेश मिश्रा, उप महासचिव एवं सहकार नेता सूरज भान सिंह आमेरा, सचिव महेश शर्मा, रामबाबू गुप्ता तथा मुकेश दीक्षित ने पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया और हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

महेश मिश्रा और सहकार नेता सूरज भान सिंह आमेरा ने बधाई देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि रामावतार सिंह जाखड़ देश के सबसे बड़े बैंक अधिकारी संगठन ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने इसे एसबीआईओए जयपुर सर्किल तथा राजस्थान राज्य के बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी आंदोलन के लिए गौरव और सम्मान का विषय बताया।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन जयपुर सर्किल के अध्यक्ष राजेश आर. जैन ने कहा कि निकट भविष्य में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के साथ वेतन एवं सेवा शर्तों से संबंधित होने वाली द्विपक्षीय वार्ताओं में संगठन का प्रभावी समन्वय एवं प्रतिनिधित्व अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रामावतार सिंह जाखड़ का व्यापक अनुभव बैंक अधिकारियों के हितों की रक्षा और संगठन की भूमिका को मजबूत करने में उपयोगी सिद्ध होगा।

रामावतार सिंह जाखड़ का राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचन बैंक अधिकारी संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संगठन के पदाधिकारियों ने इसे राजस्थान सहित देशभर के बैंक अधिकारियों के प्रतिनिधित्व को नई मजबूती देने वाला निर्णय बताते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story