जयपुर में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने जनसंवाद के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को ऑन द स्पॉट समाधान के निर्देश दिए।

जयपुर में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से आत्मीयता और भरोसे के साथ पहुंचे लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं, मुद्दों और जरूरतों को सुना। जनसंवाद के दौरान उन्होंने संबंधित मामलों का संज्ञान लेते हुए विभागीय अधिकारियों को तत्काल निराकरण के लिए ऑन द स्पॉट निर्देश दिए।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना ही सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान और जन सुविधाओं की सुनिश्चितता सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

जनसंवाद के दौरान विभिन्न जनसमर्पित योजनाओं से लाभान्वित हुए लोगों ने कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी के सद्भाव का अभिवादन करते हुए लोगों से आत्मीय संवाद किया।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि जनता के साथ हर समय कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहना ही एक संवेदनशील सरकार का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हम जनता की सेवा में 24×7 समर्पित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य और जन सुविधा की सुनिश्चितता हमारी प्राथमिकता है तथा 'संवाद से समाधान' की कार्यशैली राजस्थान को समृद्ध बनाने की दिशा में प्रभावी माध्यम बन रही है।

जनसंवाद के दौरान संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश देकर समस्याओं के त्वरित निराकरण पर जोर दिया गया। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि ऑन द स्पॉट राहत उपलब्ध कराना भाजपा की वर्किंग स्टाइल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story