✕
राज्यसभा सांसद रामराव वाडकुटे के निधन पर राज्यपाल बागडे ने जताया शोक
By Pratahkal Jaipur BureauPublished on
राज्यपाल सचिवालय ने बयान जारी कर दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दुःख सहने का संबल देने की प्रार्थना की है।

x
जयपुर, 22 नवम्बर। राज्यसभा सांसद श्री रामराव सखाराम वाडकुटे के निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर के बीच राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने सांसद के निधन पर शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत श्री रामराव सखाराम वाडकुटे की पुण्यात्मा को शांति मिले और उनके शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय दुःख को सहन करने का संबल प्राप्त हो।
राज्यपाल सचिवालय, लोकभवन राजस्थान की ओर से 22 नवम्बर को जारी शोक संवेदना में राज्यपाल ने राज्यसभा सांसद के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
Next Story
Related News
X

