राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और कार्यालयी कार्यों में हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार दिनांक 27 जुलाई, 2026 को प्रधान कार्यालय, उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर स्थित ‘‘संकल्प सभागार‘‘ में हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

श्री पंकज शर्मा, अध्यक्ष नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय-2), जयपुर एवं महाप्रबंधक, उत्तर पश्चिम रेलवे के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता का आयोजन नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय-2), जयपुर के तत्वावधान में किया गया।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार प्रतियोगिता में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय-2), जयपुर से संबद्ध केंद्रीय सरकार के सदस्य कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों में राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कार्यालयी कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करना था।

प्रतियोगिता में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्या.2) जयपुर के सदस्य कार्यालयों से लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर श्री कपिल सिंघल, उप मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं श्री शिवचरण बैरवा, सचिव नराकास, (कार्यालय -2) जयपुर उपस्थित रहे। आयोजन के माध्यम से राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सरकारी कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story