मुख्य सचिव ने की राजस्थान जल क्षेत्र परियोजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने न्यू डवलपमेंट बैंक और जायका पोषित जल परियोजनाओं के कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जयपुर में आयोजित बैठक के दौरान मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन श्री अभय कुमार एवं अन्य अधिकारी जल क्षेत्र परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए।
जयपुर, 3 फरवरी। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में मंगलवार को राजस्थान जल क्षेत्र पुर्नसंरचना परियोजना रेगिस्तान क्षेत्र के लिए स्टेडिंग लेवल कमेटी एवं राजस्थान जल क्षेत्र आजीविका सुधार परियोजना की स्टियरिंग कमेटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन श्री अभय कुमार एवं कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहें।
राजस्थान जल क्षेत्र पुर्नसंरचना परियोजना (रेगिस्तान क्षेत्र) की प्रगति
बैठक के दौरान न्यू डवलपमेंट बैंक पोषित राजस्थान जल क्षेत्र पुर्नसंरचना परियोजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गयी। इस संदर्भ में मुख्य सचिव द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गए:
- "मुख्य सचिव ने परियोजना के अन्तर्गत सभी घटकों को निधार्रित समयावधि में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।"
- "मुख्य सचिव ने जल भराव क्षेत्र के अन्तर्गत पीजोमीटर द्वारा जल के स्तर का सर्वेक्षण तथा परियोजना के अन्तर्गत करवाये गये कार्यों का मूल्यांकन करवा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतू निर्देशित किया।"
- न्यू डवलपमेंट बैंक द्वारा जारी परियोजना की समीक्षा रिर्पोट एवं परियोजना की मासिक प्रगति रिर्पोट को मुख्य सचिव को अवलोकन हेतु प्रस्तुत किया जाये।
राजस्थान जल क्षेत्र आजीविका सुधार परियोजना (जायका) की समीक्षा
बैठक के दौरान जापान इंटरनेशनल को—ओपरेशन एजेंसी (जायका) की वित्तीय सहायता से प्रगतिरत राजस्थान जल क्षेत्र आजीविका सुधार परियोजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि:
- "परियोजना के अन्तर्गत गठित जल उपयोगिता संगमो के सशक्तिकरण एवं सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने हेतु प्रेरित किया जाएं।"
- "परियोजना के अन्तर्गत गठित जल उपयोगिता संगमो के सदस्यों से विभागीय अधिकारियो द्वारा समय—समय पर संवाद किया जाऐ तथा परियोजना के अन्तर्गत किये गए कार्यों से होने वाले प्रभाव का आकलन कर रिर्पोंट प्रस्तुत करने एवं परियोजना को निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।"
जायका द्वारा जारी परियोजना की समीक्षा रिर्पोट एवं परियोजना की मासिक प्रगति रिर्पोट को मुख्य सचिव को अवलोकन हेतु प्रस्तुत किया गया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
