जोधपुर-फुलेरा रेलखण्ड पर आरयूबी निर्माण से तीन ट्रेनों के मार्ग बदले
डेगाना-गच्छीपुरा और मेडता रोड में आरयूबी निर्माण के कारण 24 मई को जोधपुर-वाराणसी, जैसलमेर-जयपुर और सूरतगढ़-जयपुर रेल सेवाएं परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मण्डल पर जोधपुर-फुलेरा रेलखण्ड में चल रहे महत्वपूर्ण अवसंरचना कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। डेगाना-गच्छीपुरा स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 60 तथा मेडता रोड यार्ड में समपार फाटक संख्या 100 पर आरयूबी निर्माण कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण कई रेल सेवाओं का मार्ग परिवर्तित किया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार इस कार्य के चलते संचालित रेल सेवाओं में बदलाव किया गया है। गाड़ी संख्या 14864, जोधपुर-वाराणसी सिटी रेलसेवा, जो दिनांक 24.05.26 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग लूनी-मारवाड़-अजमेर-फुलेरा होकर संचालित होगी। इस दौरान यह रेलसेवा लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन और अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12467, जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा, जो दिनांक 24.05.26 को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग बीकानेर-रतनगढ़-चूरू-सीकर होकर संचालित होगी। इस मार्ग में यह रेलसेवा रतनगढ़, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, सीकर और रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 19720, सूरतगढ़-जयपुर रेलसेवा, जो दिनांक 24.05.26 को सूरतगढ़ से प्रस्थान करेगी, भी परिवर्तित मार्ग बीकानेर-रतनगढ़-चूरू-सीकर होकर संचालित होगी। यह रेलसेवा भी रतनगढ़, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, सीकर और रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
यह परिवर्तन आरयूबी निर्माण कार्य को सुचारु रूप से पूर्ण करने के लिए किया गया है, जिससे भविष्य में रेल यातायात और अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित हो सकेगा।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
