राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हेतु आयोजित की गई परिचालक सीधी भर्ती परीक्षा 2024 के परिणाम के उपरांत अब चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू हो गया है। बोर्ड ने सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन की तिथियां घोषित कर दी हैं।

पात्रता जांच एवं सत्यापन कार्यक्रम

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम मुख्यालय, परिवहन मार्ग जयपुर में पात्र अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन दिनांक 06.4.2026 से 21.4.2026 तक किया जायेगा। यह प्रक्रिया उन सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है जिन्हें बोर्ड द्वारा इस भर्ती हेतु सूचीबद्ध किया गया है।

दिशा-निर्देश एवं जानकारी हेतु आधिकारिक वेबसाइट

इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया से सम्बंधित विस्तृत कार्यक्रम एवं दिशा निर्देश निगम की वेबसाईट https://transport.rajasthan.gov.in/rsrtc/ तथा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाईट www.rssb.Rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिये गये हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय सारणी का अवलोकन करें और समय पर सत्यापन हेतु उपस्थित हों।

Next Story